फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ऑटो चालकों ने आस्ट्रेलिया की माहिला का आईफोन लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले गिर गया था ऑटो में, पुलिस ने लगाया पता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ऑटो रिक्शा यूनियन सोलन के पदाधिकारियों और यातायात पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले ऑटो में छूटा ऑस्ट्रेलिया निवासी महिला का आईफोन-15 लौटा दिया। बुधवार को मोबाइल महिला के परिजनों को सौंप दिया गया।
ऑटो रिक्शा यूनियन के महासचिव राजेंद्र कुमार को करीब एक सप्ताह पहले उनके ऑटो में मोबाइल फोन मिला था। राजेंद्र कुमार ने मोबाइल यूनियन कार्यालय में प्रधान धर्मपाल ठाकुर को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही मोबाइल के असली मालिक की तलाश शुरू कर दी गई। मोबाइल में संपर्कों की सहायता से उसके मालिक का पता लगाया। जांच में सामने आया कि मोबाइल ऑस्ट्रेलिया निवासी एक महिला का था। वह ऑस्ट्रेलिया लौट चुकी थीं। वीरवार सुबह कांस्टेबल पंकज ठाकुर ने महिला के परिजनों का पता लगाया। इसके बाद आधुनिक तकनीक की मदद से ऑस्ट्रेलिया में मौजूद महिला से वीडियो कॉल पर बात करवाई गई। महिला द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद मोबाइल उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें