नालागढ़ (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंडलू के 46 विद्यार्थियों के लिए ऑन जॉब प्रशिक्षण 14 से 17 अक्तूबर दिया गया। यह प्रशिक्षण अवस्थी आईटीआई नालागढ़ में हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने आईटीआई की इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप में प्रशिक्षण लिया।
पाठशाला में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर विषय के तहत व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने समूह में अवस्थी आईटीआई नालागढ़ में इलेक्ट्रिकल लैब में विभिन्न भागों जैसे रेक्टिफायर, सोल्डरिंग, पंखों की रिपेयर और कूलर की मरम्मत करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त एक्सटेंशन बोर्ड कंप्यूटर नेटवर्किंग, टूल टेस्टिंग मल्टी मीटर से कैसे की जाती है, इस विषय में भी जानकारी ली। प्रशिक्षण आईटीआई प्रधानाचार्य पवन शर्मा की देखरेख में हुआ और उनके साथ व्यावसायिक शिक्षक रविंद्र कुमार उपस्थित रहे। संवाद