बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में लिया भाग
शिवालिक वैली स्कूल में पूर्ण राजत्व दिवस मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पूर्ण राजत्व दिवस को लेकर शिवालिक वैली स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से नौवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। नर्सरी और एलकेजी के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई।
प्रथम और द्वितीय कक्षा के बच्चों ने विभिन्न राज्यों के पोशाकों में परफॉर्मेंस दी। तीसरी, चौथी और पांचवीं के बच्चों ने सोलो डांस किया। छठी से आठवीं तक के बच्चों ने सामूहिक नृत्य कर हिमाचल की संस्कृति को दर्शाया। नौवीं के बच्चों ने पूर्ण राजत्व दिवस पर विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य कविता बंसल ने बच्चों, अभिभावकों व अध्यापकों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दीं।