फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 100 करोड़ की परियोजनओं के मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण और शिलान्यास

Sun, 10 Mar 2024 07:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
गनागुघाट स्कूल में विज्ञान विषय की कक्षाओं लगाने की घोषणा
विज्ञापन

अर्की विस क्षेत्र के दौरान पर थे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/दाड़लाघाट। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन विधानसभा के कार्यक्रम के बाद अर्की विस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर भी 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। उन्होंने 8.09 करोड़ रुपये की लागत से शालाघाट-कोठी-कोलका-चमयावल मार्ग को चौड़ा करने एवं पक्का करने, 6.38 करोड़ रुपये से पिपलूघाट-सरयांज मार्ग के स्तरोन्यन, 11.05 करोड़ रुपये की लागत से अर्की से शालाघाट तक संपर्क मार्ग के स्तरोन्यन, 8.09 करोड़ रुपये की लागत से अर्की-खरड़हट्टी मार्ग के स्तरोन्यन कार्य, 17.40 करोड़ रुपये की लागत से गलोग-टुकाना (जोखाघाटी) मार्ग के स्तरोन्यन कार्य तथा 10.42 करोड़ रुपये की लागत से कराड़ाघाट से बांवा मार्ग के स्तरोन्यन कार्य की आधारशिला रखी।
वहीं 2.11 करोड़ रुपए की लागत से वेटेनरी मोड़-कोटला नुम्हाला-शिवनगर मार्ग का शिलान्यास किया। सरली में 7.94 करोड़ रुपये की लागत से 33 के.वी. विद्युत उपकेंद्र की आधारशिला रखी तथा 14.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के भवन का भूमि पूजन किया। उन्होंने 6.89 करोड़ रुपये की लागत से दाड़लाघाट में जलापूर्ति योजना के पुराने वितरण नेटवर्क के पुनरुद्धार कार्य का शिलान्यास किया तथा अर्की शहर की शेष बस्तियों के लिए 2.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली मल निकासी योजना की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

कंधर-समत्याड़ी मार्ग पर 3.28 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित समत्याड़ी पुल जनता को समर्पित किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में 1.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अर्की में मिनी सचिवालय निर्मित करने तथा दाड़लाघाट में विभिन्न कार्यालयों के लिए एक संयुक्त कार्यालय निर्मित करने की घोषणा की। उन्होंने मांगू में 33 के.वी विद्युत उप केन्द्र निर्मित करने की घोषणा की। इससे क्षेत्र की लगभग 10 पंचायतों में कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी। उन्होंने दिग्गल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्तरोन्तन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गनागुघाट में विज्ञान विषय में कक्षाएं शुरू करने, अर्की में इंडोर स्टेडियम निर्मित करने तथा प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार मलौण में औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि भूमि की उपलब्धता के अनुसार दाड़लाघाट में खेल मैदान के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुनिहार में नागरिक अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध होने पर नया भवन निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के परिवहन ऑपरेटरों की समस्याओं को सुलझाने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में न केवल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा रहा है अपितु आपदा के समय अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का पैकेज देकर प्रदेश सरकार ने सभी पीड़ितों को राहत पहुंचाई है। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न मांगें भी प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें