फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंजाब को मिट्टी-पत्थर की सप्लाई करने के विरोध में चक्का जाम

विज्ञापन
नालागढ़ के तेलीवाल में मेडिकल डिवाईस पार्क के कार्य से लोगों को हो रही परेशानी को लेकर जाम लगात
विज्ञापन
मेडिकल डिवाइस पार्क से निकलने वाली धूल से लोग हो परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ से निकलने वाले मिट्टी-पत्थर की सप्लाई पंजाब में करने के विरोध में लोगों ने चक्का जाम किया। चक्का जाम मंझोली पंचायत के चार गांव के लोगों ने तेलीवाल में किया।
लोगों ने मेडिकल डिवाइस पार्क से निकलने वाले ट्रकों को भी मौके पर रोक लिया। इससे जमीन को समतल करने का काम बाधित रहा। लोगों का आरोप था कि यहां से निकलने वाली धूल से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दोपहर बाद उपमंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल, खनन विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पहुंचे और लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मार्ग खुलवाया।
विज्ञापन

बिहड़, तेलीवाल, बेहरमपुर, चंदपुर गांव के सोमनाथ, देवराज, हरप्रीत, मेजर सिंह, कमल कुमार, वार्ड पंच राम सिंह, बीहड़ गांव के पंच गुलजार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोग शनिवार सुबह 11:00 बजे तेलीवाल में एकत्र हुए और मेडिकल डिवाइस पार्क को जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया।
लोगों का आरोप था कि मेडिकल डिवाइस पार्क से निकलने वाले यह ट्रक को शोर और धूल से लोगों को जीना दूभर हो गया है। धूल से स्कूल जाने वाले बच्चों को हालत खराब हो रही है। बच्चे घर से स्कूल जाते हैं और रास्ते में इन ट्रकों की धूल से उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। वहां पर स्कूल में अध्यापक कपड़े गंदे होने पर उन्हें सजा देते हैं। इससे बच्चे स्कूल जाने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया यहां से मिट्टी व पत्थर भर कर ट्रक पंजाब के क्रेशरों में जा रहे हैं। जबकि इनके एम-फार्म किसी अन्य स्थान के होते हैं। इससे सरकार को रॉयल्टी के रूप में चूना लग रहा है। एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने लोगों को आश्वासन दिया कि यहां पर खनन के दौरान पानी का छिड़काव किया जाएगा। यहां से बाहर जाने वाले ट्रक सीधे पंजाब न जा कर पहले क्रशर पर जाएंगे और उसके बाद वहां से बजरी व रेत के रूप में यहां से बिलों पर अन्य राज्यों को सप्लाई होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें