फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख की नकदी और आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर जाबली के पास निजी भवन से शातिरों ने लाखों रुपये के आभूषणों समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया है। इसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जाबली निवासी रमेश दत्त ने पुलिस से शिकायत की कि शुक्रवार को वह परिवार के सदस्यों के साथ काम से बाहर गए थे। जब वे शाम के समय घर लौटे तो कमरे का दरवाजा टूटा था। दूसरे कमरों में सारा सामान बिखरा था। अलमारी का लॉकर भी टूटा मिला। इसमें 20 हजार की नगदी, समेत सोने के आभूषण गायब पाए। इसमें सोने की बालियों का सेट, सोने का टिका, गले का सोने का सेट, कांटे, एक लेडिज रिंग, सोने का चाक, एक सिंगल सेट और एक जोड़ी कांटे गुम थे जिसकी कुल कीमत 1 लाख 18 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। -संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें