फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि के नाम पर घी बेच रहे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
Case registered against a merchant for selling Desi ghee in the name if Patanjali using company's box in Parvanoo
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। परवाणू में पतंजलि के नाम पर घी बेच रहे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस ने पतंजलि कंपनी के वितरक की शिकायत पर की है। पुलिस ने मौके से 24 किलो घी भी बरामद किया है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केतन पटेल निवासी सेक्टर-1 परवाणू ने पुलिस को शिकायत दी कि वह पतंजलि आयुर्वेदिक लिमिटेड कंपनी, खाद्य पदार्थों का निर्माण एंव वितरण का कार्य करता है। कंपनी ने उसे शिकायत करने के लिए अधिकृत किया है।
पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को पता चला कि परवाणू में दीपक जैन सेक्टर-2 में गौतम इंडस्ट्री के नाम से पतंजलि का नकली घी डिब्बों में सप्लाई कर रहा है। असली घी के डिब्बे पर लगा क्यूआर कोड स्कैन होता है लेकिन बाजार में उपलब्ध करवाए डिब्बों पर क्यूआर कोड स्कैन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद तलाशी लेने पर मौके से दो पेटियां मार्का पतंजलि देसी गाय का घी बरामद हुआ। दोनों पेटियों में 24 पैकेट पतंजलि देसी गाय का घी बरामद हुआ। इनके क्यूआर कोड स्कैन नहीं हो पाए। उधर, परवाणू डीएसपी योगेश रोल्टा ने इसकी पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने नकली घी बेचने के मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें