कार सवारों को लगीं हल्कीं चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। उपमंडल कसौली की किम्मुघाट-चक्कीमोड़ सड़क पर घसान गांव के समीप कार सड़क से गिर गई। हादसे के दौरान कार पेड़ में अटक गई, इससे बड़ा हादसा टल गया।
पंजाब नंबर की कार पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे गिर गई। हादसे के समय वाहन में चालक सहित अन्य लोग भी सवार थे। लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, हालांकि वाहन सवारों को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को आंशिक नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क तक लाने का कार्य किया जा रहा है। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि कार गिरने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस छानबीन कर रही है।