फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ललित कुमार 24 मतों से जीतकर बने एसएमसी अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर स्कूल में सर्वसम्मति न बनने पर करवाने पड़े चुनाव, पांच ने जताई दावेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर स्कूल में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष पद के लिए पहली बार मतदान हुआ। चुनाव में ललित कुमार ने 39 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओम प्रकाश को 24 मतों के अंतर से हराया।
प्रधानाचार्य धर्मवीर कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुरानी एसएमसी को भंग किया गया। बैठक में 72 अभिभावकों ने भाग लिया। प्रधान के लिए पांच अभिभावकों ने दावेदारी पेश की। इनमें रामरत्न, अनोखी राम, ललित, ओम प्रकाश और संजीव शामिल थे। आम सहमति न बन पाने के कारण स्कूल प्रशासन को चुनाव प्रक्रिया अपनानी पड़ी। एक उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया, जिसके बाद चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

सभी 72 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद मतपत्रों की गणना की गई। ललित कुमार को सर्वाधिक 39 मत मिले। पूर्व एसएमसी प्रधान ओम प्रकाश को 15 मत, रामरत्न को 12 मत और अनोखी राम को पांच मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी धरेंद्र पठानिया ने ललित कुमार को एसएमसी का नया प्रधान घोषित किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य धर्मवीर कौर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन सर्वसम्मति से प्रधान का चयन करना चाहता था, लेकिन चार अभिभावकों के प्रधान पद के लिए आगे आने के बाद चुनाव करवाना पड़ा। उप प्रधानाचार्य धरेंद्र पठानिया ने चुनाव प्रभारी के रूप में पूरी प्रक्रिया का संचालन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें