फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कार खड़ी पिकअप से टकराई 4 साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
सोलन शहर के सलोगड़ा में आपस में टकराई बस और कार। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोलन के बड़ोग बाईपास पर हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बड़ोग बाईपास पर रविवार को सड़क हादसे में चार साल के बच्चे की मौत हो गई। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे के समय बच्चा कार की अगली सीट पर बैठा था।
दुर्घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। हादसे के वक्त बच्चा गाड़ी की अगली सीट पर बैठा हुआ था, जिससे टक्कर के दौरान उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ परिवार सोलन के रबौण क्षेत्र का रहने वाला है। दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें