अल्पाइन पब्लिक स्कूल ने मनाया एनसीसी स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का 76वां स्थापना मनाया। इस दौरान परेड, शारीरिक ड्रिल समेत स्कूल परिसर व उसके आसपास आयोजित स्वच्छता अभियान सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम की मुख्यातिथि निदेशक प्रेम जोशी ने छात्रों को चरित्र, अनुशासन और नेतृत्व गुणों के निर्माण में एनसीसी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने एनसीसी कैडेटों व उनके सीटीओ की उनके समर्पण और उत्साह के लिए सराहना की।
उपनिदेशक रूमी जोशी, प्रधानाचार्य बिंदु और उप प्रधानाचार्य हरप्रीत सिंह ने भी छात्रों के जीवन को आकार देने में एनसीसी के महत्व पर अपने विचार साझा किए और उन्हें इस तरह की पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम ने न केवल एकता और अनुशासन के मूल्यों पर जोर दिया बल्कि छात्रों को समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए भी प्रेरित किया।