फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डाक मंडल सोलन के छोऊ भोगर में खुला शाखा डाकघर

Fri, 25 Oct 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
डाकघर सोलन मंडल की ओर से रेणुकाजी में नई उपशाखा का शुभारंभ के दौरान। संवाद
विज्ञापन
सांसद सुरेश कश्यप ने किया शाखा डाकघर का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। डाक मंडल सोलन की ओर से जिला सिरमौर के ददाहू के तहत छोऊ भोगर गांव में शाखा डाकघर खोला गया। उद्घाटन सांसद सुरेश कश्यप ने किया गया। इस मौके पर निदेशक डाक सेवाएं हिमाचल परिमंडल बिशन सिंह भी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान आम जनता की सुविधा के लिए डाक विभाग द्वारा आधार कैंप व डीसीडीपी का आयोजन भी किया गया। 1676 की जनसंख्या वाले छोऊ भोगर शाखा डाक घर से 9 राजस्व गांव लाभांवित होंगे। लंबे समय से चल रही जनता की यह मांग डाक विभाग द्वारा पूरी कर दी है।
विज्ञापन

उपस्थित जन समूह एवं स्थानीय जनता द्वारा ग्राम छोऊ भोगर में शाखा डाक घर खोलने के लिए आभार प्रकट किया है। निदेशक डाक सेवाएं हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल और अधीक्षक डाक मंडल सोलन संदीप धर्मानी ने स्थानीय जनता से आग्रह किया कि सभी डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं व नए खाते खुलवाएं। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक डाक ईश्वर दास, निरीक्षक डाक परवाणू प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें