फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव के लिए युवाओं में भरा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। प्रदेश के पांच मंडलों के युवाओं ने युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की अध्यक्षता में ओल्ड डीसी चौक से पुराने बस अड्डे तक रोड शो किया। उन्होंने पुराने बस अड्डे पर युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में मिशन रिपीट को लेकर जोश भरा।
उन्होंने कहा कि युवाओं ने गर्मजोशी के साथ सड़कों पर उतरकर रोड शो किया है। इससे साफ है कि हिमाचल में भी मिशन रिपीट होकर रहेगा। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजपा की रीत है कि यहां पर युवाओं को मौका दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व स्तर पर अपनी अलग छाप छोड़ रहा है। सूर्या ने कहा कि पहले देश में जातिवाद और राष्ट्रवाद के नाम पर चुनाव होते थे लेकिन मोदी राज में विकास के नाम पर चुनाव लड़ा जा रहा है।
रैली को लेकर प्रशासन ने सुबह 11:30 बजे से दिन में 02:30 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही ओल्ड बस स्टैंड से डीसी चौक तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित की गई थी। इस बीच मालरोड़ पर भारी संख्या पर युवा मोर्चा चिल्ड्रन के पास एकत्रित होकर नाटी डालते रहे जिससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इसके अलावा सुबह के समय चंबाघाट की ओर से अंबुशा होटल तक ही बसें आ रही थी। जिस कारण वहां से लोगों को शहर तक पैदल पहुंचना। रोड शो के दौरान शहर के माल रोड़ पर पटाखें भी चलाए गए जिससे आम जनता को परेशानी आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें