फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघाट बैंक निदेशक मंडल चुनाव में भाजपा का कब्जा

विज्ञापन
सोलन में बघाट बैंक चुनाव जीतने के बाद मालरोड पर विजय रैली निकालते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। द बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक निदेशक मंडल के चुनाव में फिर भाजपा ने बाजी मार ली। भाजपा ने सात में से कुल चार सीटें अपने पाले में लाकर अध्यक्ष की कुर्सी के लिए रास्ता साफ कर लिया है। इस चुनाव में अब भाजपा का चेयरमैन बनना तय हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को सोलन मुख्यालय में बघाट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सात जोन के चुनाव में भाजपा ने चार जबकि कांग्रेस ने दो सीटें हासिल कीं। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीता है। चुनाव में कुल 34.4 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल तीन हजार सात शेयरधारक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित पूर्व बैंक अध्यक्ष अरुण शर्मा को सबसे अधिक 378 वोट पड़े। नगर निगम संघर्ष समिति भी यह चुनाव जीतने में कामयाब रही है।
हालांकि बैंक के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए अभी से जोड़तोड़ शुरू हो गई है। इस कारण कांग्रेस भी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की रेस में बनी हुई है। इस चुनाव में बैंक के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस समर्थित अरुण शर्मा ने एक तरफा चुनाव जीतने का भी रिकॉर्ड बनाया। भाजपा ने भले ही सात में से 4 सीट जीत ली हों लेकिन असली परीक्षा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर सहमति को लेकर होगी। उधर, बघाट बैंक के निर्वाचन अधिकारी धनीराम पंवर ने बताया कि यह चुनाव शांतिपूर्ण हुआ। इस चुनाव में कुल 17 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

3007 ने किया मत का प्रयोग
बघाट बैंक चुनाव के लिए कुल 8832 मतदाता थे जिसमें से 3007 ने ही मतदान किया। इस चुनाव के लिए सात जोन बनाए गए थे। सोलन, ऊना, सिरमौर, शिमला सहित करीब 6 जिलों को 7 जोन में बांटा गया था। नगर निगम सोलन कार्यालय में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 7 पोलिंग बूथों में यह मतदान शुरू हुआ। करीब पांच बजे मतगणना शुरू हुई।
172 वोट से जीते सुंदर सिंह ठाकुर
जोन एक भाजपा समर्थित सुंदर सिंह ठाकुर ने दिव्य दर्शी सूद को करीब 172 वोटों से हराया। इस जोन में कुल 1090 मतदाता थे जिसमें से 220 ने ही मतदान किया। इसमें से सुंदर सिंह ठाकुर को 195 तथा दिव्य दर्शी सूद को केवल 23 वोट मिले जबकि 2 रद्द हो गए।
133 वोट से संजीव कुमार विजयी
जोन दो में कुल 1433 मतदाता थे जिसमें से 586 ने मतदान किया। इस जोन में भाजपा समर्थित संजीव कुमार 133 वोटों से विजयी रहे। संजीव को 288, अशोक ठाकुर को 155, जतिन साहनी को 62 व नंदलाल को 81 वोट मिले।
अरुण शर्मा 378 मत से विजयी
जोन तीन में कुल 1070 मतदाताओं में से 509 ने मतदान किया। कांग्रेस समर्थित व पूर्व अध्यक्ष अरूण शर्मा रिकार्ड 378 वोटों से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। अरूण शर्मा को 440, भाजपा समर्थित वीरेंद्र साहनी को 62 व नवीन अरोड़ा को केवल 5 वोटों से संतोष करना पड़ा।
अमर सिंह ठाकुर 163 वोट से विजयी
जोन चार में कुल 1540 में से 258 ने ही मतदान किया। इस जोन में भाजपा समर्थित अमर सिंह ठाकुर 163 वोटों से विजयी रहे। अमर सिंह ठाकुर को 208 व चमन लाल अत्री को 45 वोट मिले जबकि 5 वोट रद्द हुए।
कृष्णलाल 64 वोटों से विजयी
जोन पांच में कुल 1294 में से 513 ने मतदान किया। इस जोन में कंाग्रेस समर्थित कृष्णलाल 64 वोटों से विजयी रहे। कृष्ण लाल को 287 व भाजपा समर्थित अमरदीप को 223 वोटों ही संतोष करना पड़ा जबकि तीन वोट रद्द हुए।
कल्पना ठाकुर 24 वोटों से विजयी
जोन छह में कुल मतदाताओं की संख्या 1157 थी जिसमें से 367 ने ही मतदान किया। इस जोन से भाजपा समर्थित कल्पना ठाकुर 24 वोटों के अंतर से चुनाव जीतने में कामयाब रही। कल्पना ठाकुर को जहां 189 वोट मिले वहीं नरेंद्र भसीन को 165 वोटों से संतोष करना पड़ा जबकि 3 वोट रद्द हुए।
किरण किशोर 108 वोटों से विजयी
वार्ड नंबर सात में कांग्रेस के समर्थन से चुनाव लड़ रहे नगर निगम सोलन संघर्ष समिति के किरण किशोर 108 वोट से विजयी रहे। किरण किशोर को 329 तथा भाजपा समर्थित धर्मेंद्र ठाकुर को 221 वोट मिले जबकि चार वोट रद्द हुए। इस जोन में कुल 1260 मतदाता थे जिसमें से केवल 554 ने ही मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें