फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रामशहर में भाजपा का प्रदर्शन, सड़कों, स्वास्थ्य और शिक्षा पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में निकाली रोष रैली, वादे पूरे न करने के लगाए आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। भाजपा मंडल रामशहर ने वीरवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और निकाली। इसमें पूर्व विधायक केएल ठाकुर और मंडल अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने क्षेत्र की खराब सड़कों तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर युवाओं, कर्मचारियों और आम जनता से किए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने बिजली सब्सिडी में बदलाव और हिमकेयर योजना बंद किए जाने पर सवाल उठाए। युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा पूरा न होने पर भी सरकार से जवाब मांगा गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जनता को सरकार की नीतियों तथा स्थानीय समस्याओं के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने रामशहर क्षेत्र की खराब सड़कों की स्थिति पर चिंता जताई। राजकीय विद्यालय रामशहर में अध्यापकों की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर भी भाजपा नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को आगे भी प्रमुखता से उठाती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें