फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सिविल अस्पताल बद्दी में पहली बार हुआ कायाकल्प मूल्यांकन

Fri, 11 Sep 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी अस्पताल में मूल्यांकन  टीम अस्पताल के स्टाफ के साथ- स्रोत- अस्पताल संस्थान।
विज्ञापन
कायाकल्प की टीम ने पूरे चिकित्सालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन

कमियों को दूर करने का लगातार किया जाएगा प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। सिविल अस्पताल बद्दी में पहली बार जिला स्तरीय टीम ने कायाकल्प कार्यक्रम के तहत विस्तृत मूल्यांकन किया। टीम में डॉ. गगन और डॉ. गौरव शामिल रहे। मूल्यांकन में अस्पताल की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन, रोगी सुविधाओं, रखरखाव और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता समेत विभिन्न मानकों की जांच की गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पिछले एक माह से कायाकल्प की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और चिह्नित कमियों को दूर करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला स्तरीय मूल्यांकन के बाद प्राप्त स्कोर और निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। आगामी राज्य स्तरीय बाह्य मूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य कायाकल्प को केवल मूल्यांकन तक सीमित न रखकर इसे दैनिक कार्यप्रणाली, स्वच्छता, रोगी सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का हिस्सा बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. संजय ने कायाकल्प मूल्यांकन होने की पुष्टि करते हुए बताया कि बद्दी अस्पताल में बनने के बाद यह पहली बार हुआ है। अब यह नया अस्पताल है लेकिन उस हिसाब से यहां पर निरीक्षण करने आई टीम ने संतोष जाहिर किया है। अभी सुधार की जरूरत है और इसे दैनिक कार्य प्रणाली में प्रयोग में लाया जाएगा। निरीक्षण टीम अस्पताल की रिपोर्ट रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को भेजेगी। रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल को अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें