फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में देरी पर भाजपा पार्षदों ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
नगर परिषद परवाणू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में देरी पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा को ज्
विज्ञापन
नगर परिषद परवाणू में अभी तक नहीं करवाया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। नगर परिषद परवाणू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी को लेकर भाजपा समर्थित पांचों पार्षदों ने सोमवार को प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर के नेतृत्व में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव शीघ्र करवाने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद ठाकुर दास शर्मा, राम ध्यान सिंह, रजनी सिंगला, नंदनी सूद और सीमा शर्मा शामिल रहे। ज्ञापन में कहा गया कि 17 मई 2026 को नगर परिषद चुनाव संपन्न हुए थे, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं कराया गया है। इसके चलते नई परिषद का पूर्ण गठन नहीं हो पाया है और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि परवाणू एक औद्योगिक नगर है, जहां सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़कों के रखरखाव और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं नगर परिषद के सुचारु संचालन पर निर्भर हैं। बरसात शुरू होने से पहले नालियों की सफाई और अन्य आवश्यक कार्य समय पर होना जरूरी है, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षद ठाकुर दास शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 की आपदा में सेक्टर-4 स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के कुछ मकानों की सुरक्षा दीवार गिर गई थी, जिससे कई मकानों पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को बरसात से पहले शुरू करना आवश्यक है, लेकिन परिषद की बैठक नहीं होने के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। डॉ. डेज़ी ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में जनता ने भाजपा को बहुमत दिया है, लेकिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी से विकास कार्यों की गति प्रभावित हो रही है। गौरतलब है कि नगर परिषद के नौ वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा समर्थित पांच और कांग्रेस समर्थित चार पार्षद निर्वाचित हुए हैं। भाजपा जहां बहुमत के आधार पर अपनी कमेटी बनाने का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस समर्थित पार्षद विधायक के वोट के मुद्दे पर कानूनी दांवपेंच अपनाने में जुटे हैं। ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें