फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली के चाबल गांव के जंगल में भड़की आग

विज्ञापन
कसौली के चाबल के जंगल में लगी आग को बुझाने की कोशिश करता व्यक्ति। संवाद
विज्ञापन
बैकुंठ रिजॉर्ट स्टाफ की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, समय रहते आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली के चाबल गांव के समीप जंगल में भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया था और यह तेजी से आवासीय व पर्यटन क्षेत्रों की ओर बढ़ रही थी। हालांकि समय रहते बैकुंठ रिजॉर्ट के स्टाफ की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार कसौली के चाबल स्थित बैकुंठ रिजॉर्ट के आसपास के जंगलों में अचानक आग लग गई। तेज धूप और सूखी पत्तियों (चील की पत्तियों) के कारण आग तेजी से फैलने लगी। आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में आने से आसपास के घरों और रिजॉर्ट को भारी नुकसान पहुंच सकता था। खतरे की गंभीरता को समझते हुए बैकुंठ रिजॉर्ट के कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाल लिया। स्टाफ ने मिलकर आग बुझाने के लिए तात्कालिक उपाय किए और आग की लपटों को रिजॉर्ट की संपत्ति तक पहुंचने से रोक दिया गया। हालांकि, आगजनी की इन घटनाओं को देखते हुए वन विभाग और स्थानीय प्रशासन लगातार पर्यटकों और आम जनता से जंगलों में आग न फैलाने की अपील कर रहा है।

कसौली के चाबल के जंगल में लगी आग को बुझाने की कोशिश करता व्यक्ति। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें