नालागढ़-पंजेहरा मार्ग पर झिड़ीवाला में पेश आया हादसा
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-पंजेहरा मार्ग पर झिड़ीवाला के समीप एक पिकअप की चपेट में आने से बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। उसे नालागढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार यह हादसा बीती देर शाम का है। पंजाब के रोपड़ निवासी विजय कुमार बाइक पर महादेव निवासी राजेश कुमार पुत्र बलदेव सिंह को लेकर नालागढ़ की ओर आ रहा था, जैसे ही वह झिड़ीवाला के समीप पहुंचे तो दूसरी ओर से एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठे राजेश के सिर के ऊपर से टायर निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विजय को घायल अवस्था में नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घायल व्यक्ति की हालत स्थिर बनी हुई है।