फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में जांचा 250 लोगों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। स्वास्थ्य विभाग खंड अर्की और अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के सयुंक्त तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट में निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. तारा चंद ने किया। इसमें लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांचा गया। जांच में आईजीएमसी शिमला की टीम द्वारा लोगों की जांच की गई। इसमें 250 से अधिक लोगों ने जांच करवाई। शिविर में मेडिसिन, स्त्री, बाल, कान नाक और गला रोग, आंख रोग, सर्जरी, हड्डी, त्वचा, मानसिक रोग की जांच और आंतरिक चिकित्सा के विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर ईएसआई दाड़ला में चिकित्सक डॉ. मंजीत सिंह सेन, एसीएफ के कार्यक्रम प्रबंधक, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना समंवयक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य शिक्षक, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें