फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाभर के गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व

विज्ञापन
सोलन बाईपास गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी पर रस्मपगड़ी करते नन्हें बच्चे। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। जिले के गुरुद्वारों में बैसाखी धूमधाम से मनाई गई। गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। सोलन के सपरून गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी पर अखंड पाठ साहिब के भोग डाला गया। इस अवसर पर कीर्तन दरबार लगाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर खालसा ऐड ने पगड़ी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया। कीर्तन दरबार में रागी जत्थों समेत पटियाला से आए भाई गुरदेव सिंह ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। धर्मपुर गुरुद्वारा में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
गुरुद्वारा साहिब सोलन में विशेष रूप से खालसा ऐड के सहयोग से पगड़ी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं को सिख धर्म में पगड़ी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। खालसा ऐड के राजविंद्र सिंह ने बताया कि बैसाखी का पर्व समूचे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोलन सिंह सभा सपरून गुरुद्वारे में भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की 200 के करीब लोगों को पगड़ी बांधी गई। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान जतिंदर सिंह ने बैसाखी की बधाई दी। गुरुद्वारा साहिब में जरूरतमंद पढ़ाई करने वाले बच्चों की मदद के लिए अलग से अकाउंट खोला गया है। इसमें संगत के सहयोग से मदद की जाएगी।
दाड़लाघाट में कार्यक्रम का आयोजन
दाड़लाघाट (सोलन)। बैसाखी पर दाड़लाघाट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि बैसाखी भारतीय संस्कृति और सभ्यता का परिचायक है। त्योहार हमें मिलजुलकर भाईचारे की भावना से रहने का संदेश देते हैं। अवस्थी ने दाड़लाघाट के वार्ड पांच के गुरद्वारे में बैसाखी पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि इस दिन गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पथ की स्थापना की।
किसान भी अपनी रबी की फसल की कटाई इसी दिन से शुरू करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने विधानसभा के हर क्षेत्र का दौरा कर लोगों की जन समस्याओं को सुन रहे हैं। इस मौके पर बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, दीपक गजपति समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें