फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघाट बैंक: आज होगी वार्षिक साधारण सभा, बैंक को घाटे से उभारने पर बनेगा प्लान

Tue, 17 Feb 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
विज्ञापन
बघाट बैंक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शेयर होल्डरों व डेलीगेट्स से करेंगे बैंक के शेयर खरीदने की मांग,दो साल बाद हो रही है सभा
विज्ञापन

अभी तक करीब 30 लाख रुपये के शेयर खरीदने को किया है आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बघाट बैंक को घाटे से उभारने के लिए आज बैंक की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) होगी। दो साल बाद हो रही इस एजीएम का मुख्य एजेंडा बैंक के अधिक से अधिक शेयर बेचने के लिए शेयर होल्डरों व डेलीगेट्स को मनाना रहेगा। बैठक में बैंक के 399 डेलीगेट्स को बुलाया गया है। इसके अलावा इसमें बैंक के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। मौजूदा समय में बैंक की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में बैंक की ओर से शेयर बेचे जा रहे हैं। इसमें बैंक प्रबंधक शहर के कई नामी कारोबारियों से भी मिल चुके हैं और अब तक करीब 15 लाख रुपये के शेयर खरीदने के लिए हामी भरी जा चुकी है। साथ ही इतने ही शेयर ग्राहक व शेयर होल्डर भी खरीदने को तैयार हैं। बैंक प्रबंधकों का फोकस है कि वह चार से पांच करोड़ रुपये के शेयर बैंक के बेचें तो उन्हें बैंक की वित्तीय स्थिति को पटरी पर लाने में मदद मिलेगी। वहीं कैपिंग के हटने के लिए भी मदद मिल सकेगी। बैंक का एनपीए करीब 112 करोड़ रुपये पहुंच गया है। मगर इसे 31 मार्च तक 100 करोड़ से नीचे लाने का फोकस बैंक प्रबंधकों का है। क्योंकि 31 मार्च के बाद आरबीआई की टीम बैंक में दोबारा से कैपिंग को लेकर आएगी। यदि बैंक की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा तो आरबीआई कैपिंग हटा देगा, नहीं तो इसे आगामी दिनों के लिए फिर से बढ़ा दिया जाएगा।

इनसेट
डेलीगेट्स को बैंक की पूरी रिपोर्ट दी जाएगी
बैठक के दौरान बैंक प्रबंधकों की ओर से सभी डेलीगेट्स को बैंक की पूरी रिपोर्ट दी जाएगी। इसमें कैपिंग लगने से लेकर आज तक क्या-क्या हुआ और कितनी राशि जमा हुई। इसका भी पूरा ब्योरा बैंक प्रबंधकों की ओर से रखा जाएगा। इसके अलावा किस डिफाल्टर के पास कितनी राशि फंसी है, इस पर भी चर्चा बैठक के दौरान की जाएगी। हालांकि दो साल से एजीएम नहीं हुई थी तो बीते दो वर्षों में बैंक के कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


आठ अक्तूबर से लगी है कैपिंग
बघाट बैंक में बीते वर्ष 8 अक्तूबर से छह माह के लिए कैपिंग लगी है। इसमें ग्राहकों को केवल 10 हजार रुपये निकालने की अनुमति है। हालांकि बैंक से अब तक सभी ग्राहकों ने निर्धारित राशि निकाल ली है। वहीं करीब 4,000 लोगों को बीमा की निर्धारित पांच लाख रुपये तक की राशि भी मिल चुकी है। मौजूदा समय में बैंक के करीब 77 हजार ग्राहक हैं। बैंक ने अपने शेयर बेचने शुरू कर दिए हैं। करीब डेढ़ सप्ताह में 30 लाख रुपये के शेयर खरीदने के लिए लोग आगे आए हैं। हालांकि, अंतिम मंजूरी के लिए मामला आरबीआई को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


कोट
बैंक की वार्षिक साधारण सभा मंगलवार को सोलन में होगी। इसमें बैंक के 399 डेलीगेट्स को बुलाया गया है। बैठक में डेलीगेट्स के साथ बैंक की वित्तीय स्थिति पर चर्चा होगी। साथ ही सभी से शेयर खरीदने के लिए भी आग्रह किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
राज कुमार कश्यप, प्रबंध निदेशक, बघाट बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें