फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी-नालागढ़ एनएच पर सफर होगा आरामदेह और सुरक्षित

Wed, 18 Jan 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
विज्ञापन
बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाइवे पर सफर आरामदेह और सुरक्षित होने के साथ अब जाम रहित होगा। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाइवे पर सफर आरामदेह और सुरक्षित होने के साथ अब जाम रहित होगा। इस मार्ग के बेहतर होने के साथ ही उद्यमियों को भी फायदा मिलेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-21 ए को चौड़ा करने की कवायद तेज हो गई है। बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 21ए (105) को चौड़ा करने के संबंध में उपमंडल स्तर पर प्राप्त आपत्तियों और आक्षेपों की सुनवाई के लिए तिथियां निर्धारित कर दी हैं। आपत्तियां निपटाने के बाद विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

 
प्रशासन को इस निर्माण कार्य को लेकर कुल 60 आपत्तियां मिली हैं। इसकी पुष्टि एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने की है। उन्होंने कहा कि आपत्तियों एवं आक्षेपों की सुनवाई उपमंडल के विभिन्न पटवार वृत्तों में होगी। पटवार वृत्त मानपुरा, पटवार वृत्त बद्दी, पटवार वृत्त ढेला तथा पटवार वृत्त बेली की सुनवाई 23 जनवरी को पटवारखाना मानपुरा में की जाएगी। प्रशासन के अनुसार पटवार वृत्त मानपुरा में 33, पटवार वृत्त बद्दी में 2, पटवार वृत्त ढेला में 3 तथा पटवार वृत्त बेली में 6 आपत्तियां मिली हैं।

 24 जनवरी को पटवार वृत्त किरपालपुर, पटवार वृत्त नानोवाल तथा पटवार वृत्त नालागढ़ से प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी। यह सुनवाई पटवारखाना नानोवाल (खेड़ा) में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पटवार वृत्त किरपालपुर में 3, पटवार वृत्त नानोवाल में 12 तथा पटवार वृत्त नालागढ़ में 8 आपत्तियां मिली हैं। यह सुनवाई सुबह 10 बजे आरंभ होगी।
विज्ञापन


नियमों के तहत होगी सुनवाई : एसडीएम
एसडीएम आशुतोष गर्ग ने कहा कि आपत्तियों एवं आक्षेपों की सुनवाई नियमों के तहत होगी। बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 21 ए (105) को चौड़ा करने के संबंध में 23 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी। इसमें 21 दिन के भीतर आपत्तियां अथवा आक्षेप एसडीएम नालागढ़ को प्रस्तुत किए जाने थे। यह समय सीमा समाप्त होने के बाद सुनवाई की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें