फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में सांसों पर संकट: दिवाली के बाद 203 तक पहुंचा एक्यूआई; प्रदेश में सबसे प्रदूषित रही हवा

Tue, 10 Nov 2026 10:16 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।

सार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दिवाली के बाद भी वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। यहां एक्यूआई बढ़कर 203 तक पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में आता है। रविवार सुबह भी एक्यूआई 190 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
बद्दी की हवा हुई जहरीली! - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दिवाली के बाद भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 203 तक पहुंच गया, जिससे बद्दी की हवा प्रदेश के अन्य शहरों के मुकाबले सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज की गई। दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद हवा की गुणवत्ता बिगड़ी और त्योहार के बाद भी इसमें अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह बद्दी का एक्यूआई 190 दर्ज किया गया था। सात नवंबर को भी यहां वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में बनी रही। रविवार को औद्योगिक इकाइयां बंद रहने के कारण प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट आई, लेकिन सोमवार शाम तक एक्यूआई फिर बढ़कर 203 पहुंच गया। यह स्तर खराब श्रेणी में आता है।

शिमला और मनाली की हवा रही बेहतर
प्रदेश के दूसरे शहरों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पांवटा साहिब में एक्यूआई 115 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में रहा। सुंदरनगर में 64, ऊना में 86, डमटाल में 70, परवाणू में 54, कालाअंब में 80, बरोटीवाला में 93 और नालागढ़ में 85 एक्यूआई रहा। वहीं, पर्यटन स्थलों की वायु गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर दर्ज की गई। शिमला में एक्यूआई 37, धर्मशाला में 45 और मनाली में 38 रहा। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि दिवाली के बाद औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में प्रदूषण का स्तर अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में अधिक रहा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उद्योगों में ईटीपी संचालन पर उठाए सवाल
हिम परिवेश संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद ठाकुर ने कहा कि कई औद्योगिक इकाइयों में अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र (ईटीपी) नियमित रूप से संचालित नहीं किए जाते। उन्होंने इस व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।

सड़कों की धूल भी प्रदूषण की वजह
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बद्दी के अधिशासी अभियंता अतुल परमार ने बताया कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र में सड़कों की खराब हालत के कारण वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ती है। इससे वायु गुणवत्ता प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें