फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लोगों को समझाई रूफटॉप सोलर प्रणाली स्थापित करने की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत तीन दिवसीय शिविर शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए सोलन में तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर मंगलवार से शुरू हो गए हैं। इन शिविरों का उद्देश्य योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। शिविर 15 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के कौशल विकास केंद्र कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, सोलन के विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अधिशासी अभियंता विपुल कश्यप ने शिविरों का मुख्य उद्देश्य बताया। कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। शिविर में योजना की पात्रता संबंधी जानकारी दी जा रही है। आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया जा रहा है। केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता एवं सब्सिडी की जानकारी भी दी जा रही है। घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्रणाली स्थापित करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है। नेट मीटरिंग की प्रक्रिया के बारे में भी बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, इच्छुक उपभोक्ताओं का योजना के तहत पंजीकरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रणी यूको बैंक की जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने कहा कि पात्र परिवार सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करवाकर बिजली खर्च में कमी ला सकते हैं। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इससे सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की शुरुआती लागत का बोझ कम करने में सहायता मिलती है। यह प्रयास लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। तमन्ना मोदगिल ने यह भी बताया कि सभी राष्ट्रीयकृत बैंक शिविर में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। योजना के अंतर्गत बेहद कम ब्याज दर पर ऋण भी उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें