डिग्री कॉलेज सोलन की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की आमसभा को लेकर अनुमति न देने से बवाल खड़ा हो गया है।
- फोटो : अमर उजाला
डिग्री कॉलेज सोलन की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की आमसभा को लेकर अनुमति न देने से बवाल खड़ा हो गया है। परिषद का आरोप है कि पहले कॉलेज हाल में आमसभा करने क ी अनुमति दी गई लेकिन बाद में ऐन वक्त पर इसे रद कर दिया गया। इससे भड़की एबीवीपी ने बुधवार को प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। एबीवीपी इकाई द्वारा बुधवार को कॉलेज परिसर में आमसभा के दौरान जेएनयू का सच विषय पर चर्चा की जानी थी।
परिषद कार्यकर्ताओं के मुताबिक इसे लेकर सूचना पहले ही प्राचार्य को दी जा चुकी थी। लेकिन सभा से ठीक पहले कॉलेज प्रबंधन ने पूर्व में दी गई अनुमति को रद कर दिया। एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम ठाकुर ने प्राचार्य पर कांग्रेस के एजेंडे के तहत भेदभाव करने का आरोप लगाया। कहा कि इसे एबीवीपी सहन नहीं करेगी। इसके साथ ही प्राचार्या से आग्रह किया कि वे अपने इस भेदभावपूर्ण रवैये को बदलें।
एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री प्रदीप शर्मा ने जेएनयू मामले के सच विषय पर विद्यार्थियों को कॉलेज में संबोधित किया। इस दौरान अर्चना, सुनील, अखिल, हनी, उषा, विधिता, अंजू, रीना, संदीप, सौरव, अंकुश, विरेन सहित लगभग 70 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सभा की नहीं दी थी अनुमति : प्राचार्य
कॉलेज प्राचार्य द्वारका धरेवला ने कहा कि एबीवीपी को आमसभा को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने कोई अनुमति नहीं दी थी। परिषद कार्यकर्ता झूठे आरोप लगा रहे हैं। कॉलेज परिसर में सभा करने की इजाजत नहीं दी जाए सकती।