फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ऑटो यूनियन को सपरून में दोबारा आवंटित हो कार्यालय

Fri, 15 Dec 2023 07:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन में महापौर का पदभार संभालने पर नवनियुक्त महापौर ऊषा शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट करते माँ शूल
विज्ञापन
महापौर से मिला यूनियन का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मां शूलिनी ऑटो यूनियन सोलन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम की नवनियुक्त महापौर उषा शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी। साथ ही सपरून में फोरलेन निर्माण के समय गिराए गए यूनियन कार्यालय के बदले वहां पर बने शौचालय के लिंटर पर एक कमरा यूनियन कार्यालय को आवंटित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने कहा कि अक्सर यात्री ऑटो में अपना सामान भूल जाते हैं। सपरून में कार्यालय नहीं होने से लोगों का सामान लौटना मुश्किल हो जाता है। इसी तरह ऑटो चालकों को भी बैठने का स्थान नहीं मिलता। पूर्व में भी निगम ने यूनियन को जगह उपलब्ध करवाई थी। प्रधान ने पुराना बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड के आसपास सफाई के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। महापौर ऊषा शर्मा ने यूनियन की मांग को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि शौचालय की मरम्मत का कार्य चल रहा है यदि यहां जगह उपलब्ध होगी तो यूनियन को आवंटित की जाएगी। उन्होंने ऑटो यूनियन से भी तय स्थान पर ही ऑटो पार्किंग करने का आग्रह किया ताकि आमजन सहूलियत के साथ और ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो। इस अवसर पर वह उप महापौर मीरा आनंद से भी मिले और उन्हें पदभार संभालने पर बधाई दी।

सोलन में महापौर का पदभार संभालने पर नवनियुक्त महापौर ऊषा शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट करते माँ शूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें