फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चायल-शिमला सड़क का चौड़ीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लाेगों को जाम से मिलेगी राहत45 किमी लंबे मार्ग से पर्यटन क्षेत्रों में आवागमन होगा आसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट/चायल। चायल-शिमला मार्ग के चौड़ीकरण का काम तेजी से प्रगति पर है। करीब 45 किलोमीटर लंबे मार्ग के विस्तार से क्षेत्रवासियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मार्ग के संकरा होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनती थी। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सड़क चौड़ी होने से यातायात अधिक सुगम होगा और जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की संभावना है।
यह मार्ग पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मार्ग पर कई प्रसिद्ध होटल, धार्मिक स्थल और प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे कुफरी और छराबड़ा स्थित हैं, जहां पूरे वर्ष पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। सड़क चौड़ी होने से पर्यटकों का सफर अधिक सुविधाजनक होगा और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चायल-शिमला मार्ग से सोलन और शिमला जिलों की सैकड़ों पंचायतें जुड़ी हुई हैं। ऐसे में यह मार्ग स्थानीय लोगों के लिए जीवनरेखा का कार्य करता है। चौड़ीकरण के बाद लोग कम समय में शिमला पहुंच सकेंगे, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। स्थानीय निवासी राम कृष्ण, इंद्र सिंह और जोगिंद्र सिंह ने इस कार्य के लिए सरकार और संबंधित विभाग का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा होगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें