ATM card and stephony stolen from car in Kunihar
कुनिहार (सोलन)। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उपचुनाव को लेकर भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद चोरी करने वालों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार को टायर चोरी के मामले आने के बाद बुधवार रात को सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और गाड़ी की स्टेपनी उड़ा ली। एटीएम से भी पैसे निकले हैं। इसे लेकर पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह निवासी खनोल कुनिहार ने मामला दर्ज करवाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार को उन्होंने अपनी गाड़ी घणाहट्टी लिंक रोड पर खड़ी की थी। सुबह समय करीब आठ बजे जब वह अपनी गाड़ी के पास गए तो देखा की गाड़ी के दोनों लॉक खुले हैं।
जब गाड़ी के चेक करने पर इसे जोगिंद्रा बैंक की पासबुक और एटीएम कार्ड, पत्नी का एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड सहित मां का एसबीआई एटीएम कार्ड, पैन कार्ड व गाड़ी की स्टेपनी कोई व्यक्ति चुरा ले गया। एटीएम कार्ड की बैंक से मिली पिन नंबर की स्लिप भी एटीएम के साथ थी। आरोपी ने खाते से पैसे निकाल लिए हैं। उधर, थाना प्रभारी अंकुश डोगरा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।