राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कंडाघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उप शिक्षा निदेशक जीवन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार राय सिंह ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रधानाचार्या आर कश्यप ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। वहीं इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। इसमें एकल गान, एकल डांस, लावणी नृत्य, गुजराती नृत्य, नाटी और अन्य कार्यक्रम भी शामिल रहे। इनमें पहाड़ी नाटी 'हो सुमित्रा मिलदी आज कुफरी मोड़ दे, पर दर्शक झूम उठे।
समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पंचायत सिरीनगर के प्रधान अमित ठाकुर, अजय वर्मा, कृष्ण गोपाल सिंह, सुधाकर शर्मा, कंझोल स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, एसएमसी प्रधान देवेंद्र ठाकुर, एसएमएसी सदस्य रमेश ठाकुर, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।