फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सेवा संकल्प अभियान में आंगनबाड़ी सहायिकाएं और आशा वर्कर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हंसराज चंदेल ने गिनाईं केंद्र सरकार की योजनाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत मानपुरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष हंसराज चंदेल की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सहायिकाओं, आशा वर्करों और महिला मंडल सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। हंसराज चंदेल ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिकाओं, आशा वर्करों और महिला मंडलों के सामाजिक योगदान की सराहना की।। इस दौरान चंदेल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें