फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 110 किलो कॉपर वायर चोरी के मामले में तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 11 Jul 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन की रिमांड पूरा करने के बाद शनिवार को अदालत में किया था पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य के कॉपर वायर चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों का रिमांड पूरा होने पर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
यह मामला मानपुरा थाना क्षेत्र स्थित कौंडी में विनसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में हुई चोरी से संबंधित है। 29 जून की देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने कंपनी की फेंसिंग काटकर स्टोर रूम से लगभग 110 किलोग्राम कॉपर वायर चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए मानपुरा पुलिस एवं सीसीटीवी टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य सुरागों का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान पुलिस ने बिहार राज्य के तीन आरोपियों दयाराम साहनी पुत्र रामाशीष साहनी, चंदन कुमार पुत्र बाघी मुखिया तथा पवन कुमार पुत्र रामाशीष को गिरफ्तार किया है। अदालत ने इन तीनों को तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया। शनिवार को रिमांड पूरा होने पर उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की किशनपुरा स्थित न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें