फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी मेंरा पोस्त के साथ पकड़े आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Sat, 11 Jul 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक यूनियन की पार्किंग में दबोचा था आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने ट्रक यूनियन की पार्किंग से भारी मात्रा में पकड़े गए चूरा पोस्त मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

9 जुलाई को बद्दी पुलिस और स्पेशल सेल-एक्स की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू बस स्टैंड के पीछे ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में अचानक दबिश दी। वहां खड़े एक महिंद्रा जीतो वाहन की जब गहनता से तलाशी ली गई, तो गाड़ी के भीतर से 11.660 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया और वाहन को सीज कर दिया। इस अवैध नशे के साथ पुलिस ने मौके से आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान गुरचरण सिंह के रूप में हुई है, जो बद्दी के साई तहसील का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उसे सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एएसपी अशोक वर्मा ने रिमांड मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें