सेक्टर-6 के लोगों के लिए 500 निमंत्रण भी भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। अयोध्या में भव्य राम मंदिर की 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के चलते मंगलवार को अयोध्या से सेक्टर-6 के निवासियों के लिए 500 निमंत्रण पत्रों के साथ पूजित अक्षत परवाणू पहुंचे। सेक्टर-6 के प्रवेश पर परवाणू के भाजपा नेता अतुल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने इस अक्षत का स्वागत किया। इसके बाद इन पूजित अक्षत को गाने बाजे के साथ सेक्टर-6 के कृष्ण मंदिर में और सेक्टर-6 के शिव मंदिर में ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार इन अक्षत को 22 जनवरी तक मंदिर में रखा जाए गया। रोजाना इसकी पूजा अर्चना की जाएगी। 22 जनवरी को शिव मंदिर में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा और निवासियों को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा का एलईडी द्वारा लाईव कार्यक्रम दिखाया जाएगा।