फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्की में फाल आर्मी वर्म को लेकर कृषि विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। मक्की में लगने वाले फॉल आर्मी वर्म (सूंडी) को लेकर इस वर्ष कृषि विभाग पहले से ही अलर्ट हो गया है। किसानों को जागरूक करने के लिए विभाग ने विशेषज्ञों की टीमें बनाकर खंड स्तर पर ग्रामीणों को जानकारी देना शुरू कर दी है।
पिछले वर्ष भी प्रदेश समेत जिले में फॉल आर्मी वर्म ने मक्की की 50 फीसदी फसल तबाह कर दी थी। इस बार विभाग पहले से ही अलर्ट हो गया है।
जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष भी जिले में रबी फसलों पर सूखे की मार पड़ी थी। मक्की की फसल में फॉल आर्मी वर्म ने तबाही मचा दी थी। जिले के बद्दी, नालागढ़ और कुनिहार क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान किसानों को झेलना पड़ा था। इसमें रातोंरात कीड़ें मक्की की फसलों को छलनी कर दिया था। इसे लेकर कृषि विभाग पहले से ही तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कृषि उपनिदेशक डॉ. डीपी गौतम ने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पिछले साल भी मक्की की खेती पर फाल आर्मी वर्म कीड़े ने आक्रमण कर दिया था।
मक्की की फसल को इस कीड़े के प्रकोप से बचाने के लिए विभाग किसानों को जागरूक कर रहा है। मक्की के साथ अन्य फसल लगाने की भी सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें