फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़खल-शामाघाट सड़क खस्ता, गुस्साए लोगों का धरना

विज्ञापन
कसौली के गांगुडी पंचायत में सड़क की खस्ताहालत पर गुसाए लोग पीडब्ल्यूडी के अधिकारी से बातचीत करत? - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कसौली मंडल की गढ़खल-शामाघाट खस्ताहाल सड़क से गुस्साए लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए धरना दिया। लोगों ने कहा कि लोनिवि सड़क की मरम्मत नहीं कर रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं।
विज्ञापन

बदहाल सड़क के कारण राहगीरों और चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नरेश, बृजलाल, शैलेंद्र, योगेंद्र, ओम प्रकाश, सुनील, अनिल, कुलदीप, विक्रम, हरिदत्त, सत्या शर्मा, तृप्ता शर्मा ने कहा कि 9 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत लंबे अरसे से खराब है। इसको लेकर गांगुडी पंचायत का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल से भी मिला था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर मिट्टी बिछा दी गई। अब धूल से लोगों को परेशानी हो रही है।
सड़क पर धरने का पता लगते ही लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशासी अभियंता राजेश गर्ग की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। अधिशासी अभियंता राजेश गर्ग ने लोगों को दो किमी के भाग को पक्का करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बजट आते ही सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें