फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की टक्कर से कार खाई में गिरी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। जेसीबी की टक्कर के बाद कार खाई में गिर गई है। इससे कार में सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया है। मामला कुनिहार-अर्की मार्ग पर जेपला क्षेत्र के पास का है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजन तंवर पुत्र रूप राम तंवर गांव आयथी ने पुलिस को बयान दिया है कि वह अपने गांव के प्रवीण कुमार सहित कंचन माला, दशोदा देवी, हरदेई को लेकर फकरेड़ गांव जा रहे थे। भाट की हट्टी से आगे जेपला के पास सामने से आ रही जेसीबी ने कार को टक्कर मार दी। इसके कारण कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं।
हादसे की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें