फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुबाथू में दुकानों के बाहर सामान सजाने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी परिषद सख्त, लाउडस्पीकर से दुकानदारों को चेतावनी
विज्ञापन

व्यापारियों ने अतिक्रमण की फिर की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। त्योहारों के सीजन में सुबाथू बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और अवैध अतिक्रमण पर रोक के लिए छावनी परिषद ने सख्ती बढ़ा दी है। परिषद ने लाउडस्पीकर से बाजार के दुकानदारों को चेतावनी जारी कर दुकानों के बाहर सड़क या रास्तों पर सामान न सजाने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सामान जब्त करने के साथ भारी जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
सुबाथू में दुकानों के बाहर किए जा रहे अतिक्रमण का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के लोक शिकायत पोर्टल तक पहुंच गया है। इसके अलावा बाजार के कुछ स्थानीय और नियमित दुकानदारों ने 9 अक्तूबर को छावनी परिषद को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई न होने पर मंगलवार को व्यापारियों ने दोबारा शिकायत पत्र सौंपकर परिषद को मामले की याद दिलाई। इसके बाद परिषद प्रशासन हरकत में आया और बाजार में मुनादी करवाकर दुकानदारों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अतिक्रमण से दुकानदार परेशान
दुकानदारों ने शिकायत में बताया कि कुछ व्यापारी केवल त्योहारों के दौरान दुकानों के बाहर अतिरिक्त सामान सजाकर बिक्री करने लगते हैं। इससे बाजार में असमान प्रतिस्पर्धा की स्थिति पैदा होती है। सालभर टैक्स और किराया देकर दुकान चलाने वाले व्यापारियों को त्योहारों के मुख्य सीजन में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
दुकानदारों ने परिषद से मांग की कि बाजार में अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए सभी के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई की जाए, ताकि बाजार में व्यवस्था बनी रहे और नियमित कारोबारियों के हित भी सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस के पास अस्थायी दुकान लगाने की जगह
छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी निशांत गुप्ता ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजार में जाम से बचने और दुकानदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसके तहत पोस्ट ऑफिस के पास अस्थायी रूप से सामान बेचने के लिए स्थान निर्धारित किया है। कोई भी दुकानदार मुख्य बाजार या सड़कों को बाधित नहीं कर सकेगा। सीईओ ने चेतावनी दी कि मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर अतिक्रमण पाए जाने पर सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें