फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकसाल में पत्नी की हत्या का आरोपी पति नोएडा से गिरफ्तार

विज्ञापन
Accused of murdering wife in Parvanoo's Taksaal arrested from Noida
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। टकसाल में दिसंबर में हुई महिला की हत्या के मामले में पति को गिरफ्तार किया गया है। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर सोलन लाई है।
जानकारी के अनुसार पांच दिसंबर 2021 को पुलिस थाना परवाणू में पति पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी हत्या के बाद मौके से फरार था जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस एसआईटी का गठन भी किया गया था। टीम हत्या मामले की लगातार जांच कर रही थी। पुलिस ने नोएडा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी संदीप कुमार निवासी दुर्जनपुर थाना रेवती जिला बलिया को नोएडा सेक्टर-137 से 16 मार्च को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे सोलन लाई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

ये था मामला
पांच दिसंबर 2021 को परवाणू के टकसाल में रहने वाले संदीप ने अपनी पत्नी काजल का गला घोंटकर हत्या कर दी थी और कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब काजल के माता-पिता ने उसे फोन किया। काजल का कोई जवाब नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। जब अगली सुबह उसके कमरे पर जाकर उन्होंने देखा तो वहां ताला लगा पाया। शक होने पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा तो काजल को मृत पाया। पुलिस संदीप के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

फैक्टरी में दिए रिज्यूम से मिला घर का पता
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बैंक लेनदेन की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को दबोचा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संदीप ने फैक्टरी में दिए रिज्यूम के आधार पर उसके घर का पता लिया था। इसके बाद बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर संदीप के पता लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें