फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिड़ीवाला में हादसा, टेंपो ट्रैवलर और टैंकर में टक्कर से 10 घायल

विज्ञापन
नालागढ़ स्वारघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर टकराए टैंकर और टेंपो ट्रेवलर। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। स्वारघाट-नालागढ़ सड़क पर झिड़ीवाला के पास टेंपो ट्रेवलर और टैंकर की टक्कर से टैंकर चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को पहले नालागढ़ अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के सभी को पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार देर रात डेढ़ बजे हुआ। मनाली से दिल्ली जा रही ट्रेवलर झिड़ीवाला में विपरित दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में ट्रैवलर में बैठे नौ पर्यटक और टैंकर चालक घायल हो गया। ट्रेवलर में 11 पर्यटक थे।
इसमें दो को चोटें नहीं आई। टैंकर चालक जोगा राम राजस्थान के जिला बाडमेर के आलमसर निवासी गांव का रहने वाला है। ट्रैवलर चालक आशीष गुप्ता निवासी लोनी यूपी गाजियाबाद, न्यू दिल्ली की पालम कालोनी निवासी अमित, न्यू दिल्ली के महरोली निवासी भव्या, हर्षिता, नमन गुप्ता, हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कोसली गांव के तुषार, अभिषेक, हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी प्रियंका बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को पहले नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रैवलर में 11 यात्री थे। इसमें नौ घायल हो गए। जबकि टैंकर चालक भी घायल हो गया। गुड़गांव निवासी बबिता और दिल्ली निवासी प्रदीप को चोटें नहीं आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने टैंकर के चालक जोगा राम के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें