फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में अकादमियों को करवाना होगा पंजीकरण

Sat, 09 Nov 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस, आर्मी समेत अन्य अकादमियां देती हैं प्रशिक्षण
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को नगर निगम को देना होगा संपूर्ण डाटा
500 रुपये तय किया है पंजीकरण शुल्क, कसा शिकंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में बच्चों को प्रशिक्षित कर रही अकादमियों (कोचिंग सेंटर) पर नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है। नगर निगम परिधि में चल रही सभी प्रकार की अकादमियों को अब पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए पंजीकरण शुल्क निगम ने निर्धारित कर दिया है। पंजीकरण के दौरान 500 रुपये अकादमियों को देना होगा। इसी के साथ अकादमियों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की संपूर्ण जानकारी भी निगम को देनी होगी। पंजीकरण न करवाने वाली अकादमियों पर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
गौर रहे कि शहर में करीब दो दर्जन से अधिक अकादमियां है। यहां पर पुलिस, आर्मी समेत अन्य कई प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करवाई जाती है। हालांकि इनमें से अधिकतर अकादमियों के पास अपना कोई ग्राउंड नहीं है। ऐसे में ये अकादमियां निगम का ठोडो मैदान और पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों की तैयारी करवाती हैं। सुबह और शाम यहां पर सैकड़ों के हिसाब से अभ्यर्थी तैयारी करते हैं। लेकिन नगर निगम के पास इन अकादमियों का कोई डाटा नहीं है। अब इस पर निगम ने योजना तैयार कर दी है। इस प्रस्ताव को नगर निगम ने आमसभा के दौरान भी पार्षदों के साथ चर्चा की। इसके बाद अब शुल्क भी नगर निगम ने तय कर दिया है। साथ ही पंजीकरण करवाने के लिए भी निगम ने कहा है।
विज्ञापन

इनसेट
प्रमाणीकरण पर बड़ा प्रश्न
शहर में कई छोटी-बड़ी अकादमियां हैं। लेकिन इन अकादमियों के पास खेल मैदान नहीं है। अकादमी प्रमाणीकरण के दौरान खेल मैदान होने का नियम है। परंतु शहर में चलने वाली अकादमियों ने नियम को दरकिनार किया है। प्रश्न यह है कि नियमों को न मानने पर अकादमियां को प्रमाणीकरण कहां से मिला है। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ अकादमियां सरकारी स्तर के खेल मैदान का प्रयोग करने की एवज में अभ्यर्थियों से शुल्क ले रही हैं।
विज्ञापन

इनसेट
शहर में चलने वाली सभी अकादमियों को नगर निगम में पंजीकरण करवाना आवश्यक है। अकादमी मालिकों से आग्रह है कि जल्द से जल्द अकादमी का पंजीकरण करवाएं ताकि निगम के पास सभी जानकारी हो।
-ऊषा शर्मा
महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें