फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 50वीं राजकीय कबड्डी प्रतियोगिता 16 से दभोटा में

Sat, 09 Nov 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर अंतर राज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता टीम होगी चयनित
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 22 कबड्डी टीमें लेंगी भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। 50वीं जूनियर राजकीय कबड्डी प्रतियोगिता 16 नवंबर से नालागढ़ के दभोटा में होगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली हिमाचल प्रदेश की जूनियर लड़कियों की टीम को देश की प्रसिद्ध फार्मा कंपनी क्योरटेक ग्रुप ने गोद लिया है। 17 नवंबर को जूनियर लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता होगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ क्योरटेक ग्रुप के सीईओ सुमित सिंगला करेंगे।
सुमित सिंगला ने बताया कि क्योरटेक ग्रुप ने हिमाचल प्रदेश की दिव्यांग क्रिकेट टीम को भी गोद लिया है। युवा नशे से दूर रहें इसके लिए वह लगातार प्रयासरत है। कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही इस राजकीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों और खेल क्लब की 22 टीम हिस्सा लेने नालागढ़ के दभोटा में पहुंच रही हैं। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पद्मश्री अजय ठाकुर विशेष रूप से युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी एसोसिएशन सोलन के पदाधिकारियों ने बताया कि जूनियर लड़कियों और जूनियर लड़कों के खेल प्रदर्शन को देखने के पश्चात हिमाचल प्रदेश की जूनियर कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा जोकि 3 से 6 दिसंबर तक आयोजित होने वाली अंतर राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें देश भर के राज्यों से कबड्डी टीम हिस्सा लेने पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें