फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मकर संक्रांति पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रद्धालुओं ने मक्की की रोटी और खिचड़ी का लिया स्वाद

विज्ञापन
खेड़ा पंचायत में लंगर के लिए मक्की की रोटी तैयार करते हुए गांव की महिलाएं - संवाद
विज्ञापन
खेड़ा पंचायत में पीर स्थान, इच्छादारी व हरिपुर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाया लंगर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की खेड़ा पंचायत में सिद्धार्था कंपनी के समीप फोरलेन के किनारे आयोजित तीन दिवसीय विशाल भंडारे में श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। मकर संक्रांति के अवसर पर संपन्न हुए इस आयोजन में दावा किया गया है कि तीन दिनों के भीतर 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से पीर स्थान, इच्छाधारी बाबा और हरिपुर गुरुद्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रगतिशील किसान अवतार सिंह ने बताया कि यह भंडारा हर साल 12 से 14 जनवरी तक आयोजित किया जाता है। इसकी भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भोजन तैयार करने के लिए 35 पेशेवरों को काम पर लगाया गया था, जबकि स्थानीय गांव की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से मक्की की रोटियां तैयार कर लंगर में परोसीं। सुबह चाय-पकौड़े और दिन-रात के भोजन में खीर, चावल, दाल-सब्जी के साथ मक्की व रुमाली रोटी बरताई गई। बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं को देसी घी से बनी खिचड़ी और दही का विशेष प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन


जनसहयोग की मिसाल बना आयोजन
भंडारे के सफल आयोजन में पंचायत के लोगों और स्थानीय उद्योगपतियों का विशेष सहयोग रहा। प्रतिदिन औसतन 20 हजार लोगों ने यहां प्रसाद ग्रहण किया। इस सेवा कार्य में गुरचरण सिंह, महेंद्र सिंह, हंसराज चंदेल, कुलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, भाग सिंह, मोहन सिंह और सोमनाथ सहित पूरी पंचायत के युवाओं और बुजुर्गों ने अपनी सेवाएं दीं।

खेड़ा पंचायत में लंगर के लिए मक्की की रोटी तैयार करते हुए गांव की महिलाएं - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें