फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एसवीएन स्कूल में परीक्षा की तैयारियों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
पाठ्यक्रम की समयबद्ध पूर्णता, प्रश्न पत्र तैयार को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। एसवीएन विद्यालय में बच्चों की परीक्षा तैयारियों को लेकर अभिभावकों के साथ बैठक की गई। बैठक में एसवीएन विद्यालय कुनिहार में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व पर कार्यक्रम भी करवाए गए। इसके बाद अन्य मुद्दों को लेकर बैठक भी की गई। बैठक की अध्यक्षता स्कूल के अध्यक्ष टीसी गर्ग ने की। इस दौरान परीक्षा कार्यक्रम तैयार करने, पाठ्यक्रम की समयबद्ध पूर्णता, प्रश्नपत्र निर्माण, मूल्यांकन प्रणाली और उत्तर पुस्तिकाओं के शीघ्र एवं निष्पक्ष मूल्यांकन जैसे बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। प्रधानाचार्य ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व सभी विषयों के महत्वपूर्ण अध्यायों की पुनरावृत्ति करवाई जाए। विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाएं, पुनरावृत्ति सत्र एवं शंका समाधान कक्षाओं के आयोजन पर भी बल दिया गया। साथ ही कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उधर, अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षाओं का उद्देश्य केवल अंक प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को सही दिशा देना है। उन्होंने शिक्षकों से आपसी समन्वय बनाकर परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आह्वान किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परीक्षा कार्यक्रम एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी अभिभावकों को समय रहते उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि वे बच्चों की तैयारी में सहयोग कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें