फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों पर शिकंजा, 1.52 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। परिवहन विभाग ने काले शीशे, बिना दस्तावेजों, बिना परमिट, ओवरलोड़िंग, प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। शिमला मुख्यालय से आरटीओ रविंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने कार्रवाई की। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन तथा स्वारघाट में 112 वाहनों के चालान काटे और 1.52 लाख रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों से बिना परमिट, टैक्स अदायगी, निजी वाहनों के टैक्सियों तथा अन्य व्यवसायिक रूपों में प्रयोग करने, वाहनों में काले शीशे, उद्योगों में लगे वाहनों में परदे लगाने, बिना परमिट वाले वाहनों की क्षेत्र में आवाजाही होती है। शिमला मुख्यालय से आई परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों पर शिकंजा कसा। परिवहन विभाग शिमला मुख्यालय के आरटीओ रविंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने बददी, बरोटीवाला, नालागढ़, झाड़माजरी, मानपुरा, ढेरोंवाल, खेड़ा, पंजैहरा, जोघों तथा स्वारघाट में नाकाबंदी के दौरान वाहनों के दस्तावेज जांचे। टीम ने सभी छोटे तथा बड़े वाहनों को रोका और जांच की। शर्मा ने कहा कि समय-समय पर परिवहन विभाग ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करता है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों को हिदायत दी कि वह दस्तावेज पूरे करें और नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें