सोलन। त्योहारी सीजन खत्म हो गया है और पढ़ाई का मौसम शुरू। जिले के कालेजों में 22 नवंबर से हाउस टेस्ट शुरू होने जा रहे हैं। हाउस इग्जैम में तय मानकों की अनुपालना न करने वाले परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। वार्षिक परीक्षा में बैठने के लिए विश्वविद्यालय ने नियम तय हैं। कालेज प्रबंधन ने विवि की ओर से निर्धारित शर्तों को लेकर छात्रों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
डिग्री कालेज सोलन में 22 नवंबर से हाउस इग्जैम शुरू होंगे। संस्कृत कालेज के हाउस इग्जैम दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह से शुरू हाेेंगे। सोलन डिग्री कालेज की प्राचार्या डा. रीना तनवर ने बताया कि छात्रों को विवि की तय शर्तों की जानकारी दे दी है। आवश्यक शर्तों को पूरा न करने वाले छात्र वार्षिक परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। 22 से हाउस इग्जैम शुरू होने जा रहे हैं। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामदत शर्मा ने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के इग्जैमिनेशन फार्म नियमित रूप से विवि नहीं भेजें जाएंगे।
यह मानक करने होंगे पूरे
- प्रत्येक छात्र का हाउस इग्जैम में उपस्थित होना अनिवार्य
- प्रत्येक विषय में न्यूनतम 20 प्रतिशत अंक लेना
अथवा समस्त विषयों में प्राप्त अंक 25 प्रतिशत
- 75 प्रतिशत उपस्थिति की शर्त को भी पूरा करना
कालेजों में 10 हजार से अधिक छात्र
जिले के कालेजों में करीब 10 हजार से अधिक विद्यार्थी हैं। सोलन, नालागढ़, अर्की, मंडूधार के कालेजों में 22 नवंबर से इग्जैम शुरू हो जाते हैं। इस बार सोलन कालेज में पहला इग्जैम 22 नवंबर को है। इसके लिए इंतजाम लगभग पूरे कर लिए गए हैं।