कंडाघाट (सोलन)। कालका शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग 22 में कंडाघाट के समीप डेढ़ घराट के पास एक क्वालिस गाड़ी नंबर पीबी-12- एफ 2183 अनियंत्रित हो कर 15 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे गाड़ी में सात लोग सवार थे। इनके नाम रविंद्र कुमार, पूनम, श्याम लाल, दिना नाथ, भावना, आदित्य, पीयूष व जयप्रकाश हैं। इनमें से चार लोगों को चोटें आई हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार निवासी मकान नम्बर 14 पिली कोठी भराड़ी तहसील व जिला शिमला ने पुलिस गाड़ी के चालक सुखविंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि गुरुवार सुबह जब वह शिमला से सोलन आ रहे थे तो तेज डेड घराट के पास तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिस कारण यह हादसा हुआ।
पुलिस अधिक्षक प्रेम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी व लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।