फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं, पुलिस करेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चायल (सोलन)। पर्यटक केंद्र चायल में शनिवार को अमर उजाला प्रायोजित अपराजिता कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और जागरूकता विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और मौजूद अधिकारियों से सीधा संवाद कर कई सवाल दागे। महिलाओं ने बाल सुरक्षा और परिवारों में बुजुर्गों पर हो रहे अत्याचार रोकने पर भी चर्चा की। अधिकारियों ने भी महिलाओं के सवालों का जवाब दिया और गंभीर विषयों पर पुलिस या शक्ति ऐप की मदद लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने की। उन्होंने अमर उजाला के प्रयासों की तारीफ कर मौजूद महिलाओं से कार्यक्रम का फायदा उठाने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं से मुसीबत में होने पर शक्ति ऐप का लाल बटन दबाने की बात कही। उन्होंने महिलाओं से हिंसा को सहन न करने और उसके खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। अपराजिता कार्यक्रम में करीब 84 महिलाओं ने भागीदारी निभाई और सुबह ग्यारह बजे से शुरू हुआ। कार्यक्रम तीन बजे तक जारी रहा। महिलाओं ने आंगनबाड़ी के लिए भवन न होने, चायल में बार-बार बिजली कट लगने, पर्यटक केंद्र में पार्किंग न होने, बुजुर्गों की उचित देखभाल न होने और आईआरडीपी में शामिल लोगों को पर्याप्त सुविधाएं न मिलने जैसे मसलों पर चर्चा की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग में महिलाओं के लिए जननी सुरक्षा योजना पर जयंत शर्मा, महिला सुरक्षा और उन्हें मिल रही सुविधाओं पर सीडीपीओ कंडाघाट पदमदेव सिंह, मनरेगा से महिलाओं को रोजगार विषय पर खंड विकास अधिकारी कार्यालय से एसईबीपीओ मंजुला जबकि महिला हिंसा व बचाव के संबंध में थाना प्रभारी कंडाघाट डीएस गुलेरिया ने महिलाओं को जागरूक किया।
सर्दियों में गुल नहीं होनी चाहिए बिजली : एसडीएम
चायल में बार-बार बिजली गुल होने की समस्या का अपराजिता कार्यक्रम में समाधान हो गया। जब अपराजिता कार्यक्रम चल रहा था तो उस कई बार बिजली बंद हुई। इसे देखते हुए एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत कर बिजली को तत्काल बहाल करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्दियों के दिनों में बिजली गुल नहीं होनी चाहिए। बिजली, पानी और सड़क को लेकर पहले ही अधिकारियों की बैठक हो चुकी है और उसमें सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में इन आदेशों पर अमल होना जरूरी है।
विज्ञापन

शक्ति ऐप करेगी महिलाओं की मदद : डीएस गुलेरिया
थाना प्रभारी डीएस गुलेरिया ने कहा कि महिलाओं को किसी भी तरह की प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है तो वे इसकी शिकायत सीधे पुलिस में कर सकती हैं। यदि उन्हें किसी तरह का संकोच है तो वे इसमें पंचायत की मदद भी ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए शक्ति ऐप राज्य सरकार ने बनाई है। इस ऐप में लाल बटन दबाते ही पुलिस को संदेश चला जाता है और कुछ ही समय में पुलिस महिला की मदद के लिए पहुंच जाती है। उन्होंने महिलाओं से बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक करने का भी आह्वान किया।
आंगनबाड़ी भवन को देख रहे हैं कमरा : सीडीपीओ
सीडीपीओ पदमदेव शर्मा ने बताया कि महिला अधिकारों को लेकर विभाग लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाने में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि चायल में आंगनबाड़ी केंद्र को जल्द ही दूसरी जगह बदला जाएगा। चायल का आंगनबाड़ी केंद्र जिस जगह है वहां बच्चों के बैठने में मुश्किल आ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग ने 750 रुपये किराया निर्धारित किया है। इस किराये में यदि कोई अपना एक कमरा आंगनबाड़ी के लिए देना चाहे तो विभाग उसका स्वागत करेगा और केंद्र उसके भवन में खोला जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामसभा में पहुंचे ज्यादा से ज्यादा महिलाएं : कनौजिया
पंचायत प्रधान महेश चंद कनौजिया ने बताया कि पंचायत ग्राम सभा के माध्यम से अमर उजाला कार्यक्रम की पहल को लोगों तक पहुंचाएगी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में ग्रामसभा में आएं ताकि वहां उनके अधिकारों और निर्णयों को लेकर पंचायत चर्चा कर सके। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा से पंचायत के अधिकतर कार्य पूरे होते हैं और उसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे अहम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें