फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 परिवारों को डेढ़ माह से नहीं मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर पंचायत ने रविवार को ग्राम सभा की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान ओपी पंवर ने की। बैठक में धर्मपुर क्षेत्र के सभी वार्डों में लोगों ने पानी की किल्लत की समस्या उठाकर आईपीएच का विरोध किया। धर्मपुर पंचायत के तहत वार्ड-10 स्थित बंगाला बस्ती के 35 परिवार के 150 लोगों को पिछले डेढ़ महीने से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।

इस बैठक के दौरान बंगाला बस्ती के स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, तुला राम, अशोक, अनीता, छोटू, अमर चंद, सोमा, जुली, मनीषा, बंटी, अंजु, दिपा, बबली, रंजनी, हिमांशु ने आईपीएच पर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाला बस्ती के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। यहां पर न पीने को पानी और न ही घर जाने के लिए रास्ते की सुविधा है। पानी की किल्लत के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धर्मपुर क्षेत्र में पानी की किल्ल्त से लोग परेशान है लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन


उधर, हाईवे पर फोरलेन निर्माण से कई गांवों में लोगों के घर जाने वाले रास्तों को ही बंद कर दिया है। रास्ता न होने के चलते लोगों को घर तक समान पहुंचाने में परेशानियां हो रही हैं। लोगों ने मांग की है कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए ताकि लोगों को दिक्कत न हो। धर्मपुर पंचायत के प्रधान ओपी पंवर ने कहा कि फोरलेन निर्माण कंपनी को पंचायत से नोटिस देकर धर्मपुर में फोरलेन के रुके काम को जल्द पुरा करने के आदेश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मौखिक रूप से कंपनी को जल्द कार्य करने के लिए कई बार कहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता रोहित शर्मा ने कहा कि फोरलेन कार्य के चलते पानी के पाइप टूटने और कर्मचारियों की कमी के कारण पानी की किल्लत हो रही है। जल्द ही समस्या का हल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें