फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर एनएच बाईपास किनारे ही लगेगी सेब मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

विनीत कुमार

विज्ञापन

सोलन। सेब सीजन के दौरान सोलन में इस बार भी सेब मंडी बाईपास स्थित एनएच के किनारे ही लगेगी। मार्केट कमेटी ने मंडी के लिए एनएच किनारे 60 व्यापारियों को भूमि आवंटित कर दी है। एक जुलाई से 30 नवंबर तक सेब व्यापारी यहां पर सेब का कारोबार कर पाएंगे। कुछ ही दिनों में सेब सीजन शुरू होने वाला है जिसे लेकर मार्केट कमेटी ने इंतजाम शुरू कर दिया है।

सेब व्यापारियों के लिए एनएच किनारे बिजली और पानी के कनेक्शन देने के लिए सभी प्रक्रिया लगभग पूरी कर दी गई है। सेब मंडी को लेकर व्यापारियों ने अपने स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। यहां करीब 200 करोड़ का कारोबार करने वाली सेब मंडी के पास अपना भवन न होने से इस बार एनएच के किनारे लगाना पड़ रहा है। यहां से सेब भूटान, पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित अन्य देशों में भेजा जाता है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में मंडी में सेब आना शुरू हो जाएगा। हैरानी की बात यह है कि इतना कारोबार करने वाली सेब मंडी के लिए अभी तक अलग से भवन तैयार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


कारोबारियों को बिजली-पानी के कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूरी
सेब सीजन को लेकर व्यापारियों को एनएच किनारे शेड बनाकर सेब का कारोबार करना पड़ेगा। सेब मंडी के लिए अलग से भवन और भूमि न होने से पिछले कई सालों से एनएच किनारे ही इसे लगाया जा रहा है। सोलन मंडी से सेब का निर्यात देश-विदेशों के लिए होता है। जुलाई के अंत में सेब सीजन लगभग शुरू हो जाता है। मार्केट कमेटी ने एनएच किनारे भूमि का आवंटन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यहां व्यापारियों के लिए बिजली-पानी के कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सेब सीजन को लेकर भारी संख्या में बाहर से आने वाले व्यापारी सोलन पहुंचेंगे। मार्केट कमेटी सोलन के सचिव प्रकाश कश्यप ने कहा कि इस बार सेब मंडी एनएच किनारे ही लगेगी। इसके लिए 60 व्यापारियों को भूमि आवंटित कर दी गई है।

बरसात में हो जाती है दिक्कतें
एनएच किनारे व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फोरलेन कार्य के चलते यहां पर धूल-मिट्टी से बारिश में दलदल बन जाता है। ऐसे में बड़े वाहनों को सेब मंडी में लगाना और निकालना मुसीबत बन जाता है।
विज्ञापन


ई-बाजार से उत्पाद बेचने की भी है सुविधा
ई-बाजार के लिए देश में मशहूर सोलन सब्जी मंडी में सेब सीजन में इसका प्रयोग बागवान कर सकते हैं। ई-बाजार से ऑनलाइन किसान अपने उत्पाद अच्छे दामों पर बेच सकते हैं। 24 घंटों में उत्पाद की रकम किसानों के खाते में जमा हो जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें